नवनिर्मित एम॰एल॰ए॰ आवास का निरीक्षण

 



बिहार के मुख्यमंत्री Nitish kumar ने आज दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम॰एल॰ए॰ आवास का निरीक्षण किया। नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इन आवासों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्यीकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को नवनिर्मित विधायक आवास उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जाएगा।
 
साथ ही जे॰पी॰ गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। जे॰पी॰ गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। जे॰पी॰ गंगा पथ के सौंदर्यीकरण से वहां पैदल चलने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।


इस लिंक के माध्यम से लेंस खरीदे और बनाए अपने मोबाइल कैमरा को और बेहतर