मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण

https://www.profitablecpmratenetwork.com/r7zxukxew9?key=c935d47cdefa4f00fc0bba0df38aea5b

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया नई सरकार बनने पर उद्योग पर जोर दिया जा रहा है जिससे रोजगार सृजित हो।


नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन औद्योगिक इकाइयों में निर्मित विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही वहां कार्यरत कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाइयों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

 
हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित हो सकें।



नई सरकार के गठन के पश्चात् राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। बदलते बिहार के विकास की गति को बल देने हेतु बिहार में प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों की न्यू ऐज इकोनॉमी (New Age Economy) के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस क्षेत्र की बिहार से संबंध रखनेवाले अग्रणी उद्यमियों के सुझाव प्राप्त कर योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक-Back end-Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण विभागों तथा प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।




https://amzn.to/48gq16q

इस लिंक के माध्यम से लेंस खरीदे और बनाए अपने मोबाइल कैमरा को और बेहतर